, July 25 -- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत जिले के 4,41,486 पात्र लाभार्थियों को पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा के तहत नए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए 100 दिनों के दौरान जिले में 72,074 नए आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 211 सहयोग शिविर आयोजित किए गए, जिनमें प्राप्त 14,798 आवेदनों में से 13,427 का निष्पादन किया जा चुका है। इसके अलावा ग्रामीण विकास को गति देने के लिए 308 पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन ने किया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, कर्मियों एवं जीविका दीदियों को मंत्री मदन सहनी एवं जिलाधिकारी कौशल कुमार ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित