, Feb. 20 -- इस अवसर पर योगेश कुमार सागर, निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांगजन महोत्सव दिव्यांग कलाकारों को उनकी कलात्मक क्षमता और हुनर के प्रदर्शन के लिए एक नये अवसर की राह प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, समाज कल्याण विभाग द्वारा विगत एक वर्षो में कई ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है जो दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए अहम साबित होने वाला है। इस कड़ी में विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेल-कूद आयोजन के साथ-साथ नई योजनाओं का भी शुभारंभ किया गया है, जिसका प्रभावी रूप से क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने महोत्सव मे भागीदारी करने वाले प्रतिभागियों को उनकी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी।
कार्यक्रम के दौरान नवस्वीकृत योजना दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में उर्त्तीण होने वाले 65 अभ्यर्थियों को डीबीटी के माध्यम से निर्धारित प्रोत्साहन राशि प्रति लाभार्थी 50-50 हजार रूपये की दर से रुपये 32,50,000/- हस्तांतरित की गई तथा इस अवसर पर दस लाभार्थियो को डमी चेक भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर शैलेश कुमार, अंतर्राट्रीय पैरा-एथलीट (हाई जंप); सुश्री गोल्डी कुमारी, अंतर्राट्रीय पैरा-एथलीट (शॉट पुट, डिस्कस थ्रो एवं जैवलिन थ्रो); दिवाकर शर्मा (सा रे गा मा पा एवं राईजिंग स्टार फेम); डॉ. शिवाजी कुमार, अध्यक्ष, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने भी संबोधित किया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। दिव्यांगजन महोत्सव के दौरान दिवाकर शर्मा ने अपने गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित