, April 18 -- कांग्रेस अध्यक्ष श्री राम ने कहा कि वर्तमान सरकार जिस प्रकार से महात्मा गांधी के विचारों और मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, वह अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गांधी जी की विचारधारा की रक्षा और उसे जन-जन तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के लिए लगभग 100 कार्यकर्ताओं को चिन्हित किया गया था, जिनमें से चयन प्रक्रिया के बाद 40 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। श्री राम ने कहा कि इस शिविर में प्रतिभागियों को बापू की दिनचर्या के अनुरूप जीवन शैली अपनानी होगी। सभी प्रतिभागियों को शिविर परिसर में ही रहना, भोजन करना और विश्राम करना होगा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को श्रमदान की भावना को आत्मसात करते हुए लगभग एक घंटे का श्रमदान भी करना होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को तैयार करना है जो आगे चलकर जिला और प्रखंड स्तर पर भी गांधीवादी विचारधारा को मजबूत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित