, Oct. 3 -- बैठक की अध्यक्षता भाजपा रोहतास जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने की तथा संचालन की जिम्मेदारी भी निभाई गई। बैठक में शाहाबाद प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी प्रभाकर मिश्रा, प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, स्थानीय विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, विधायक संगीता कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।औरंगाबाद जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी, रोहतास जिलाध्यक्ष संतोष पटेल तथा कैमूर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय सहित तीनों जिलों के विधायक, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

इसके बाद संजय सरावगी ने गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, सासाराम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' एवं 'वडनगर से वाराणसी' कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लिया। यहां दोनों कार्यक्रमों की रूपरेखा और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा अधिक से अधिक लोगों को सेवा संकल्प अभियान से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

श्री सरावगी ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों को लेकर सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करें। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रमों की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

इस मौके पर नरेंद्र मोदी के जन्म नगर वडनगर (गुजरात) से लेकर उनके कर्म नगर वाराणसी तक बाइक रैली निकाली जा रही है। आगामी 06 अक्टूबर को यह बाइक रैली बिहार के 03 (औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर) जिलों से होकर गुजरेगी।

बाइक रैली में शामिल लोगों का औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर में स्वागत किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान को देखते हुए 50 बाइक सवारों का रात्रि विश्राम सासाराम में होगा। ये जत्था गुजरात से चलकर उत्तर प्रदेश (वाराणसी) तक जाएगी,लेकिन ये लोग बिहार के तीन अलग-अलग जिला से होकर भी गुजर रहे हैं। जिसकी तैयारी की लगातार समीक्षा की जा रही है।

इस अवसर पर शाहाबाद प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, स्थानीय विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित