, June 14 -- श्री सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में आधारभूत संरचना का अभूतपूर्व विकास हुआ है। पिछले दस वर्षों में रेलवे में वार्षिक निवेश 1,132 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,066 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि नई रेल लाइनों का विस्तार, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन और सड़कों पर लगभग चार लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं बिहार के विकास की नई कहानी लिख रही हैं। उन्होंने कहा कि औंटा-सिमरिया पुल जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, जिससे क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिजली क्षेत्र में नवीनगर और बक्सर जैसे बड़े ताप विद्युत परियोजनाओं के संचालन से ऊर्जा उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो रहा है तथा केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष विकास योजनाओं का लाभ लगातार मिल रहा है।

श्री सरावगी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी बिहार लगातार प्रगति कर रहा है। मखाना, लीची और मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से लाखों मछुआरों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि उद्योगों में निवेश बढ़ रहा है और विभिन्न राष्ट्रीय रिपोर्टों में बिहार को देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में शामिल किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में 2.5 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। वर्ष 2005 से पहले बिहार भ्रष्टाचार, बदहाल आधारभूत संरचना और धीमी विकास दर के लिए जाना जाता था, जबकि आज एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार लगातार दो अंकों के आसपास विकास दर दर्ज कर रहा है और राज्य की अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।

भाजपा अध्यक्ष श्री सरावगी ने कहा कि बिहार की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को समर्थन दे रही है। विपक्ष को निराधार आरोप लगाने के बजाय बिहार के विकास के इन ऐतिहासिक आंकड़ों का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार आज आत्मविश्वास के साथ विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित