, March 11 -- ‎इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश की आजादी का संकल्प लेकर जिन महान सपूतों ने अपने प्राण न्योछावर किए, उनकी आदर्शों पर युवा पीढ़ी को चलने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि जुब्बा सहनी की शहादत से हमें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सकलदेव बिंद और उनके साथियों को इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को अपने आदर्शों के बारे में जानने का मौका मिलता है।

‎ जल मित्र सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सकलदेव बिंद द्वारा अमर शहीद जुब्बा सहनी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि क्रांतिवीर जुब्बा साहनी का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में दिया गया अद्वितीय योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका साहस, त्याग और अदम्य देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान को स्मरण करना और उनकी विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।

इससे पूर्व उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद जुब्बा साहनी की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित