, Sept. 18 -- विभिन्न विभाग एवं संस्थानों के स्टॉल पर राज्य में हो रहे विकासात्मक कार्यों की प्रदर्शनी एवं लाभान्वितों के द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री की जाएगी।जीविका द्वारा संचालित सतत जीविकोपार्जन योजना एवं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभान्वितों द्वारा उत्पादित उत्पादों की भी खरीद- बिक्री होगी।रुपयों की जमा- निकासी के लिए जीविका दीदियों द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र एवं सभी स्टॉल पर कैशलेश खरीददारी की व्यवस्था की गई है।
सरस मेला परिसर में आगंतुकों एवं स्टॉल धारकों की सुविधा के लिए सहायता केंद्र भी बनाये जा रहे हैं।
इस वर्ष ज्ञान भवन में एक नई पहल के रूप में क्रेता-विक्रेता संवाद आयोजित किया जाएगा। यहां केवल उत्पाद दिखाए नहीं जाएंगे, बल्कि उत्पादों के पीछे के उद्यम और बाजार की संभावनाओं पर बातचीत होगी। संभावित खरीदारों, संस्थागत खरीदारों और महिला उद्यमियों के बीच सीधा संवाद होगा। उत्पाद की गुणवत्ता, पैकेजिंग, मात्रा, आपूर्ति और बाजार की मांग जैसे विषयों पर बातचीत के जरिए व्यापारिक संबंधों की नई संभावनाएं तलाशने का प्रयास किया जाएगा मेला का समय सुबह 10 बजे से शाम 08 बजे तक निर्धारित है।प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित