पटना, मार्च 21 -- बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने शनिवार को कहा कि बिहार सरकार घर-घर रोजगार पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
बिहार उद्यमी संघ के तत्वावधान में शनिवार को यहां 13वां बिहार उद्यमिता सम्मेलन 2026 आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने संयुक्त रुप से किया।
उद्योग मंत्री डॉ.जायसवाल ने कहा कि बिहार के अंदर घर-घर रोजगार पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि बिहार उद्यमी संघ की देखरेख में में यह सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें राज्य के 534 प्रखंडों के नये स्टार्टअप और उद्यमी भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है कि युवाओं के अंदर रोजगार और इससे उनको सेल्फ डिफेंस बिजनेस की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया जा सके, जिससे वह अपने बिजनेस की शुरुआत कर सकें और खुद सामानों का उत्पादन कर सकें।
श्री जायसवाल ने कहा कि बिहार में उद्यमिता को प्रोत्साहन, निवेश के विस्तार एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता है, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित