, July 13 -- श्री चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार पर्यटन अवसंरचना को विश्वस्तरीय बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नए पर्यटन सर्किट विकसित किए जा रहे हैं। पटना में दो बड़े होटल बनाये जा रहे हैं जिससे अच्छी रॉयलिटी मिलनेवाली है। भगवान बुद्ध से जुड़े स्थल राजगीर और बोध गया, भगवान महावीर से जुड़े लछुआर और वैशाली, सोनपुर में विराजमान बाबा हरिहरनाथ, माँ मुण्डेश्वरी माता का मंदिर सहित हमारी धार्मिक विरासत, वाल्मीकिनगर, भीमबांध जंगल, नालंदा विश्वविद्यालय, मगध का स्वर्णिम अतीत सहित हमारी सभ्यता संस्कृति को देश दुनिया को दिखाना है। बिहार दर्शन कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार म्यूजियम देश का सबसे अच्छा म्यूयिम है। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी ने भी इसे देखा है। बापू टॉवर को भी बाहर से आनेवाले लोग देखते हैं और इसकी प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसी प्रदेश में इतनी अच्छी ग्रीमण सड़कें नहीं हैं, जितनी बिहार में हैं। गांव सड़क, बिजली, पानी सहित बुनियादी सुविधाओं से लैस है। है। जे०पी० गंगा पथ से सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक रोप-वे की परिकल्पना की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए पी०पी०पी० मॉडल को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'समृद्ध बिहार' बनाने के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 राज्य के पर्यटन क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी तथा बिहार को देश के अग्रणी पर्यटन राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के साथ-साथ रोजगार, निवेश और समग्र आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बिहार पर्यटन नीति 2023 के अन्तर्गत हितधारकों को डमी चेक तथा मुख्यमंत्री होम स्टे प्रोत्साहन योजना के तहत विभिन्न लाभुकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कार्यक्रम को दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता एवं पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, सिविल विमानन विभाग के सचिव नीलेश रामचन्द्र देवरे, पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण, हितधारकगण, लाभार्थी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित