, Oct. 10 -- कार्यक्रम में 'मेरे सपनों का भारत सेवा चित्र' अभियान पर आधारित वीडियो फिल्म प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सचिव ने पौधा, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता 8 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयोजित राज्यस्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता को बिहार में व्यवस्थित एवं बड़े स्तर पर आयोजित करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, केंद्रीय अपर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, श्रीमती अर्चना शर्मा अवस्थी, केंद्रीय संयुक्त सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग डॉ. अमरप्रीत दुग्गल, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित