, Oct. 7 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में एक करोड़ 81 लाख जीविका दीदियों के बैंक खातों में राशि भेजी गई है, जिससे महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। बिहार में 50 लाख लखपति दीदियां बन चुकी हैं। वर्ष 2030 के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, हर घर नल का जल, पीएम सूर्य घर योजना, किसानों के लिए सहायता तथा आधारभूत संरचना के विकास सहित अनेक योजनाओं से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों के लिए बड़ी संख्या में पक्के मकान बनाए गए हैं तथा स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के पिछले 25 वर्षों के सेवा काल में गुजरात के साथ-साथ भारत में भी व्यापक परिवर्तनआया है। विकसित भारत संकल्प सभा में उपस्थित लोगों से मेरा आह्वान है कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण में आपना सक्रिय योगदान दें।

कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उपस्थित लोगों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर आधारित मोदी @ 25' प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 13 वर्षों के कार्यकाल तथा भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 12 वर्षों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

इस अवसर पर बिहार राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पौधा, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद भीम सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, भाजपा संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू, बिहार राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित