, May 19 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने समीक्षा के दौरान कहा कि सीमा से जुड़े फैसलों में राज्य की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और भारत- नेपाल सीमा संवेदनशील मानी जाती है। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सीमा पर निगरानी प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, नई तकनीकों का उपयोग बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिए। श्री चौधरी ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी, नकली नोटों की आवाजाही तथा अन्य गैर वैधानिक गतिविधियों को रोकने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सीमा पर होने वाले अनैतिक एवं गैरकानूनी कार्यों पर पूरी सख्ती बरतने और सीमा सुरक्षा तंत्र को हर स्तर पर मजबूत रखने के निर्देश दिए।
बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक (ऑपरेशन) कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित