, May 28 -- श्री चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी कविताओं के माध्यम से सावरकर के जीवन और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भी देश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा और आपातकाल जैसे दौर भी देखने पड़े। उन्होंने कहा कि जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की विचारधारा "राष्ट्र प्रथम" पर आधारित है, जिसमें पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में व्यक्ति आता है।उन्होंने कहा कि जिस दल की विचारधारा राष्ट्रवाद पर आधारित है, उसके लिए सावरकर जैसे महापुरुष प्रेरणा स्रोत हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने घोषणा की कि बिहार में वीर सावरकर पर शोध कर एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिससे युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि बिहार को समृद्ध बनाने के लिए शिक्षा, उद्योग और रोजगार पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की दिशा में कार्य कर रहे हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास की मजबूत नींव रखी है, जिसे आगे बढ़ाया जा रहा है।

श्री चौधरी ने कहा कि राज्य में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ औद्योगिक विकास पर भी तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने घोषणा की कि बिहार के सभी 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल के रूप में सरस्वती विद्या निकेतन की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार प्राचीन काल में ज्ञान की भूमि रहा है। नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालय विश्व प्रसिद्ध थे, जहाँ दुनिया भर से विद्यार्थी पढ़ने आते थे। उन्होंने कहा कि तक्षशिला विश्वविद्यालय भी इसी क्षेत्र की धरोहर था, जो अब पाकिस्तान में स्थित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित