, March 13 -- श्री चौधरी ने कहा कि एक करोड़ 81 लाख परिवारों के खातों में 10 हजार रुपये भेजकर उन्हें रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं एक लाख 21 हजार करोड़ रुपये का व्यवसाय कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मधेपुरा और सुपौल में मेडिकल कॉलेज निर्माण के बाद सहरसा में भी मेडिकल कॉलेज बन रहा है।
श्री चौधरी ने खगड़िया के संसारपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि खगड़िया उनका घर है। वे यहां नेता नहीं बल्कि बेटा के रूप में आए हैं। उन्होंने कहा कि पहले खगड़िया से पटना, सहरसा और भागलपुर जाने में पूरा दिन लग जाता था, अब दो से तीन से घंटे में यह दूरी तय होती है। खगड़िया में स्टेशन रोड का सुधार, बाइपास निर्माण हुआ।
श्री चौधरी ने खगड़िया में स्टील प्लांट लगाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पलायन पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए यहां उद्योग स्थापित किया जा रहा है। खगड़िया विकास में पीछे नहीं रहेगा क्योंकि उनका बेटा इसके लिए लगातार प्रयासरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित