, Aug. 15 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 80 वर्षों में बिहार में मात्र 278 डिग्री कॉलेज थे। राज्य सरकार ने 15 जुलाई को एक साथ 211 डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन की शुरुआत कराई है, जिससे बच्चों को अपने ही प्रखंड में उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में बिहार में विकास के अनेक कार्य हुए। उनके कार्यकाल में विद्यालयों की संख्या लगभग 40 हजार से बढ़कर 73 हजार हुई। पटना से नदवाँ आने में पहले जहाँ लगभग दो घंटे लगते थे, वहीं अब लगभग 22 मिनट में पहुँचा जा सकता है।श्री चौधरी ने कहा कि सरकार कमजोर एवं वंचित वर्गों के कल्याण तथा उनके जीवन में समृद्धि लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महादलित, दलित, पिछड़े एवं अति पिछड़े समाज सहित सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टि हानि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चश्मा वितरण, ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जीविका दीदियों को सांकेतिक चेक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत स्वीकृत पत्र, जन वितरण प्रणाली योजना अंतर्गत स्वीकृत पत्र, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत पत्र, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना अंतर्गत स्वीकृत पत्र, सरकारी भूमि का बंदोबस्ती प्रमाण पत्र आदि लाभुकों को प्रदान किया।
इस अवसर पर विधायक श्याम रजक, अरुण मांझी, पूर्व सांसदचंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक वरवड़े, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित