, Sept. 16 -- निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को सात हजार रूपये की अंतरिम अनुदान राशि जारी की गई है। नुकसान का विस्तृत एवं सटीक आकलन पूरा होने के बाद किसानों एवं अन्य प्रभावितों को नियमानुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्रीय टीम बिहार पहुंची है और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर रही है। केंद्रीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसल और सड़क की स्थिति का अवलोकन किया है। वे लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना कर रहे हैं। मुंगेर और भागलपुर का भी दौरा किया जाएगा। इसके अलावा, समीक्षा बैठक कर बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश पर केंद्रीय टीम बिहार भेजी गई है। शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आकलन कर रही है। आने वाले दिनों में अन्य टीमें भी बिहार आएंगी और नुकसान की पूरी समीक्षा करेंगी। इसके बाद बिहार को केंद्र सरकार की ओर से जो भी सहयोग संभव होगा, वह उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम भेजने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय टीम का धन्यवाद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर छोटे बच्चे विशाल कुमार को सम्मानित किया। विशाल कुमार ने बाढ़ में अपने गांव के चार लोगों की जान बचाई थी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री चौधरी को बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन, स्वास्थ्य सुविधाएं, परिवहन के लिए नाव का परिचालन और अन्य जरूरतों का पूरा ध्यान रखा गया है।

निरीक्षण के दौरान विधायक अवधेश सिंह, पूर्व विधायक सतीश कुमार, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित