, May 24 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने स्पष्ट कहा कि यदि उद्योगपतियों को औद्योगिक नीति में किसी भी स्तर पर बदलाव की आवश्यकता महसूस होती है, तो वे उद्योग मंत्री से मिलें, और उनके सुझावों के आधार पर नीति में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि "बिहार में इंडस्ट्री आएगी, तभी बिहार की तस्वीर बदलेगी।" उन्होंने कहा कि जब तक सभी वर्गों की समृद्धि नहीं होगी, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा है कि बिहार में अधिक से अधिक निवेश हो और उद्योग स्थापित हों, इसमें बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है और बड़ी संख्या में निवेशक बिहार की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से बिहार उन्नति से समृद्धि की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित नहीं होंगे और निवेश नहीं बढ़ेगा, तब तक बिहार की समृद्धि का मार्ग पूरी तरह नहीं खुलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग लगाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व "भरोसा और सुरक्षा" है, और सरकार इन दोनों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अपराध पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
श्री चौधरी ने कहा कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे हैं, जिनमें जेपी गंगा पथ, नए मरीन ड्राइव, पुलों का निर्माण और उत्तर-दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली परियोजनाएं शामिल हैं।उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में 126 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव विकसित किया जाएगा, जिससे राज्य में कनेक्टिविटी और निवेश दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित