, May 4 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने समीक्षा के दौरान कहा कि तीन मई की मध्य रात्रि में विक्रमशिला सेतु के कुछ हिस्से के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की मुश्तैदी की वजह से इस हादसे में किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन, भागलपुर प्रशंसा का पात्र है, जिसने त्वरित गति से कार्रवाई की।

बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने विक्रमशिला सेतु की अद्यतन स्थिति तथा की जा रही कार्रवाई के संबंध में विस्तृत विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन मई की मध्य रात्रि में विक्रमशिला सेतु के कुछ हिस्से के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। जिला प्रशासन, पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी की वजह से इस हादसे में किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। कल रात हुई दुर्घटना के कारणों की जांच के लिये अभियंता प्रमुख (कार्य प्रबंधन) की अध्यक्षता में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं आई.आई.टी. पटना और एन.आई.टी पटना के विशेषज्ञों के दल को आज सुबह घटनास्थल पर भागलपुर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित