, May 27 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानार्जन सभी के लिए जरूरी है, क्योंकि ज्ञान से ही धनार्जन संभव है और यही सफलता का सही मार्ग है।उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए थरूहट विकास योजना के तहत पश्चिम चंपारण में 180 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं पूरी की गई हैं।

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने भी संबोधित किया।

संवाद कार्यक्रम के तहत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के लाभुकों ने अपने-अपने अनुभव एवं प्रेरणादायी विचार मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुडुकलकट्टी ने हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित