, Aug. 27 -- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी, जिसमें टॉप टू बॉटम सभी अधिकारी एवं कर्मी महिलाएं होंगी। कुलपति से लेकर प्रोफेसर, कर्मचारी और छात्र सभी महिलायें होंगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं समृद्ध होंगी, तभी बिहार समृद्ध होगा और भारत विकसित बनेगा।श्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। 31 मार्च तक 10 लाख जीविका दीदियों को चिन्हित कर उनके घरों पर सोलर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024-25 में आयोजित महिला संवाद के दौरान महिलाओं के आग्रह पर बिहार में अमीर से लेकर गरीब तक सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। राज्य में बिजली उपभोक्ताओं को करीब 23 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला संवाद के बाद ही वर्ष 2016 में बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई थी। आज स्वयं सहायता समूहों से एक करोड़ 81 लाख महिलाएं जुड़ी हैं और बिहार की अर्थव्यवस्था में जीविका दीदियों का योगदान करीब 1.46 लाख करोड रुपये का है। वर्ष 2005 से पहले बिहार की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी नगण्य थी, लेकिन आज महिलाओं के आत्मविश्वास और मेहनत से परिवार एवं राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को नशामुक्ति अभियान से जोड़ा जाएगा। पूरे बिहार में नुक्कड़ नाटक एवं अन्य माध्यमों से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। आज 112 ग्रामीण हाट के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ हुआ है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय उत्पादों के विपणन एवं महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित नर्स बहाली परीक्षा में सा 7,376 बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बहनों का सरकारी नर्स के रूप में महिलाओं को सरकारी सेवा में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बिहार को एनीमिया मुक्त बनाने के लि अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नवंबर तक एक करोड़ महिलाओं की स्वास्थ्य जा उन्हें आवश्यक दवा निःशुल्क उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ध्यान दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित