, March 26 -- श्री चौधरी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है और एक करोड़ 81 लाख महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपये भेजकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया है। आज जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं एक लाख 21 हजार करोड़ रुपये का कारोबार कर रही हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पलायन रोकने के लिए उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 50 लाख से अधिक लोगों को नौकरी और रोजगार दिया गया है और आने वाले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित