, Nov. 4 -- श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में टाउनशिप को विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है, इससे विकास के साथ-साथ राजस्व के नए स्रोत भी तैयार होंगे। राज्य में उद्योग को बढ़ाने के लिये नई पॉलिसी लायी गयी है। इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। विभिन्न परियोजनाओं को पीपीपी मोड पर विकसित करने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योगों की स्थापना के लिए अगले कुछ महीनों में 20 हजार एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की योजना पर काम किया जा रहा है। राज्य में लगभग दो लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव आये हैं और इस दिशा में एमओयू भी किए जा रहे हैं। यह बिहार की बदलती औद्योगिक तस्वीर और निवेश की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाता है।मुख्यमंत्री ने प्रवासी बिहारियों से अपील करते हुए कहा कि वे बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 से जुड़ने का प्रयास करें तथा अपने-अपने देशों एवं क्षेत्रों के उद्योगपतियों और निवेशकों को भी इससे जोड़ें। बिहार में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यदि विदेशों में उद्योगों को कुशल मानव संसाधन की आवश्यकता है तो बिहार सरकार इस दिशा में ज्वाइंट वेंचर की संभावनाओं पर भी काम कर सकती है, जिससे बिहार के कुशल युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास में यहां के लोगों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिहार फाउंडेशन के माध्यम से देश-विदेश में रह रहे बिहारियों को एकजुट कर राज्य की आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रगति में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 इस दिशा में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसरों को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
कार्यक्रम में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने पौधा भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बिहार फाउंडेशन के गठन, उद्देश्यों, हालिया उपलब्धियों विभिन्न पहलों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
एवं कार्यक्रम में देश-विदेश के विभिन्न चौप्टर से जुड़े प्रतिनिधि ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। इस दौरान बिहार फाउंडेशन के पोर्टल के संबंध में एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री एवं बिहार फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह तथा मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, श्रम संसाधन एवं श्रमिक कल्याण मंत्री अरूण शंकर प्रसाद, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह तथा अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित