, Oct. 3 -- बैठक में बताया गया कि जमुई जिले में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं अंकुर स्टील प्राइवेट लिमिटेड, अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड (इथिनॉल), सीएलएम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, अंकुर ट्रेडविस्टा प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से लगभग 3400 करोड़ रूपये का निवेश होगा। इन परियोजनाओं से लगभग 10 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।बैठक में चकाई में औद्योगिक क्षेत्र के लिए चिह्नित भूमि के संबंध में भी विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें स्ट्रैटेजिक रोड, रेल एवं एयर कनेक्टिविटी, वर्कफोर्स एडवांटेज, औद्योगिक विकास की संभावनाएं, प्रोजेक्ट एरिया, कनेक्टिविटी मैप, ग्राउंड वाटर लेवल, डैम लोकेशन तथा रॉ मटेरियल की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी मुख्यमंत्री श्री चौधरी को दी गई। साथ ही जमुई जिले में संचालित विकास योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि चकाई में औद्योगिक क्षेत्र के लिए लगभग 9,000 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। इसमें करीब 5,000 एकड़ भूमि वन विभाग की तथा 4,000 एकड़ भूमि रैयती एवं अन्य श्रेणी की है।
बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि औद्योगिक क्षेत्र के लिए चिह्नित भूमि की 10 से 12 दिनों के भीतर मैपिंग सुनिश्चित कराई जाए, जिससे वास्तविक रूप से वन विभाग की भूमि तथा उस भूमि के कितने क्षेत्र में वर्तमान में जंगल मौजूद है, इसकी स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने 4,000 एकड़ रैयती एवं अन्य श्रेणी की भूमि की वास्तविक स्थिति का भी विस्तृत आकलन करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित