, May 26 -- मुख्यमंत्री ने जलापूर्ति उपकरणों के मरम्मत एवं अनुरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां आवश्यकता हो वहां 30 जून से पहले नए चापाकल लगाए जाएं।उन्होंने भू-जल संरक्षण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि भू-जल स्तर की नियमित मॉनिटरिंग कर उसके अनुरूप कार्य योजना तैयार की जाए। बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जलापूर्ति योजना के संचालन, रख-रखाव, पेयजल गुणवत्ता की जांच तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।
बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, विशेष सचिव संजीव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित