, Sept. 10 -- श्री चौधरी ने कहा कि 01 सितंबर से 30 नवंबर तक पूरे बिहार में लोगों की स्वास्थ्य जांच को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत करीब साढ़े 6 करोड़ लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जायेगा। हेल्थ चेकअप के बाद इलाज की भी व्यवस्था की जाएगी। 17 सितंबर से सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान शुरू किया जायेगा। इसके तहत स्कूल में इंफ्रास्ट्रक्चर को ठीक किया जायेगा। स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में जहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है, वहां शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। इसी माह तारापुर एवं हवेली खड़गपुर में कोर्ट शुरु हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंगेर-जमुई वन क्षेत्र का लगभग 150 करोड़ की परियोजना के तहत वन क्षेत्र को विकसित किया जायेगा। भीम बांध का ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक महत्व है। भीम बांध क्षेत्र के जंगलों का विकास एवं सौंदर्गीकरण का काम किया जायेगा। यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संरचनायें विकसित करने के साथ-साथ जंगल में ट्रैकिंग, होटल आदि की सुविधायें विकसित करायी जायेगी, जिससे देश-विदेश से पर्यटक यहां आ सके।मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदियों, मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक तथा मुख्यमंत्री सामर्थ्य योजना संबल के तहत दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चलित ट्राई साइकिल की चाबी लाभुकों को प्रदान किया।

कार्यक्रम को गन्ना उद्योग मंत्री सह मुंगेर जिला के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, समाज कल्याण मंत्री डॉ.श्वेता गुप्ता, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र एवं सांसद अरुण भारती ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर विधायक कुमार प्रणय, मनीष कुमार, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, समाज कल्याण विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरविंदर सिंह, वरीय अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित