, April 25 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मां जानकी से जुड़े जितने स्थल हैं उन्हें पुनौराधाम से कनेक्ट किया जाएगा, जिससे यहां आकर श्रद्धालु कुछ दिनों तक रहकर भ्रमण कर सकें। विशेषज्ञ लोग भी यहां आकर रिसर्च कर सकें। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने यहां अत्याधुनिक अस्पताल बनाने का निर्णय लिया था और अस्पताल निर्माण का कार्य चल रहा है। इस अस्पताल का नामकरण मां सीता मेडिकल कॉलेज किया जाएगा।
श्री चौधरी ने कहा कि सीतामढ़ी में सीतापुरम नाम से नया शहर बसाया जायेगा। कैबिनेट की पहली बैठक में इसकी मंजूरी दी गयी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देश को विकसित बनना चाहते हैं तथा श्री नीतीश कुमार बिहार को समृद्ध बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि श्री कुमार ने प्रगति यात्रा एवं समृद्धि यात्रा करके एक रुपरेखा तय की है। श्री कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को आगे बढ़ाया है। सरकार बिहार को विकसित और समृद्ध बनायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में उद्योग स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट, नवीनगर थर्मल पावर प्लांट में एक लाख 36 हजार करोड़ का निवेश शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि मां जानकी के आशीर्वाद से बिहार समृद्धि की ओर अग्रसर है। अगले एक वर्ष में पांच लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट बिहार में होगा। सरकार बिहार में ही लोगों को रोजगार उपलब्ध करायेगी जिससे लोगों को मजबूरी में रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में नहीं जाना पड़ेगा।
सीतामढ़ी महोत्सव को सांसद देवेश चंद्र ठाकुर एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी ने भी संबोधित किया। जिलाधिकारी ने स्वागत संबोधन किया तथा विधायक सुनील कुमार पिंटू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित