, April 26 -- गौरतलब है कि ढोल पहाड़ी मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड में स्थित प्राकृतिक सौंदर्य का एक अद्भुत केंद्र है। चारों ओर फैली हरियाली और शांत वातावरण इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाते हैं। असरगंज बाजार से इसकी निकटता होने के कारण स्थानीय और बाहरी पर्यटकों के लिए यहां पहुंचना बेहद सुगम है। पहाड़ी की ऊंचाई से दिखाई देनेवाला आसपास का मनोरम दृश्य प्रकृति प्रेमियों को विशेष रूप से अपनी ओर आकर्षित करता है। धार्मिक दृष्टिकोण से ढोल पहाड़ी का स्थान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। यहां का प्राचीन शिव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां सावन के महीने में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस स्थान पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐतिहासिक रूप से ढोल पहाड़ी अपनी अनूठी चट्टानों और प्राकृतिक ढांचे के लिए जानी जाती है। यह क्षेत्र प्राचीन काल से ही मानव गतिविधियों और लोक-संस्कृति का हिस्सा रही है। स्थानीय लोक कथाओं के अनुसार यह स्थान क्रांतिकारियों का एक गुप्त अड्डा था। अंग्रेज सैनिकों के आने कीसूचना देने के लिए क्रांतिकारी यहां से ढोल बजाकर संदेश देते थे, जिससे इसका नाम 'दोल पहाड़ी पड़ा।
उच्चेश्वर नाथ धाम मुंगेर जिले के टेटिया बम्बर प्रखंड के अंतर्गत देवघरा गांव में स्थित है। यह मंदिर एक ऊंची पहाड़ी पर बना है। इसके चारों ओर घने जंगल और सुंदर पहाड़ हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और ऊंचाई मन को मोह लेती है तथा अद्भुत शांति का अनुभव कराती है। श्री उच्चेश्वर नाथ मंदिर को इस क्षेत्र का सबसे पवित्र और जाग्रत शिव मंदिर माना जाता है। इस धाम का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यहाँ स्थापित शिवलिंग सदियों पुराना है और यह मंदिर क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान का मुख्य आधार है। महाशिवरात्रि और सावन में यहां विशाल मेला लगता है, जहां लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इको टूरिज्म की योजना स्वीकृत की गयी है जिसकी कुल लागत 26.31 करोड़ रुपये है। सरकार द्वारा इस धाम को एक प्रमुख इको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए सभी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। जिससे पर्यटन विकास के साथ-साथ इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक उन्नति होगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्यमंत्री ने बैजलपुर, लखनपुर, तारापुर आदि जगहों पर रोड शो किया। रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के पहली बार आगमन पर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, पुष्प वर्षा के बीच मिठाइयां बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने सबका अभिवादन स्वीकार किया तथा उन्हें धन्यवाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित