, July 24 -- गौरतलब है कि आज आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी मुकेश कुमार एवं आकाश दीप को पुलिस उपाधीक्षक, एथलेटिक्स खिलाड़ी पियूष राज को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त पाँच पैरा खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेल विधाओं के अन्य उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। खेल सम्मान योजना के अंतर्गत श्री सेतु मिश्रा को एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चौंपियनशिप, 2026 में स्वर्ण एवं रजत पदक अर्जित करने तथा एथलेटिक्स में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले बिहार के प्रथम खिलाडी बनने पर 37.50 लाख, विभास्कर कुमार को उक्त प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर 2. लाख तथा शतरंज खिलाड़ी सुश्री मरियम फातिमा को कॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चौंपियनशिप, 2026 की ब्लिट्ज स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित करने पर 09 लाख रूपये की पुरस्कार राशि का सांकेतिक चेक मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया।मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल विधाओं में उत्कर्ष स्कॉलरशिप योजना, सक्षम स्कॉलरशिप योजना तथा प्रेरणा स्कॉलरशिप योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। बहार खेल छात्रवृत्ति योजना, 2026 के अंतर्गत खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, पोषण, खेल सामग्री, प्रतियोगिताओं में सहभागिता एवं खेल विज्ञान संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के लिये उत्कर्ष (20 लाख प्रतिवर्ष), सक्षम (05 लाख प्रतिवर्ष) एवं प्रेरणा (03 लाख प्रतिवर्ष) छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जा रही हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 637 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिनमें उत्कर्ष के अंतर्गत 21, सक्षम के अंतर्गत 184 तथा प्रेरणा के अंतर्गत 432 खिलाड़ी शामिल हैं। प्रेरणा छात्रवृति के अंतर्गत 432 में से 269 खिलाड़ियों का चयन राज्यव्यापी मशाल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के माध्यम से किया गया है।

समारोह को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशकरविंद्रन शंकरण ने भी संबोधित कियाlकार्यक्रम के दौरान खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित खेल विभाग से जुड़े अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित