, March 14 -- श्री चौधरी ने कहा कि हरिद्वार की तर्ज पर सिमरिया घाट का विकास किया गया है। सड़क, रेल के विस्तार के बाद बेगूसराय में एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में भी काम हो रहा है साथ ही पटना से हल्दिया जलमार्ग को भी और सुगम बनाने की योजना है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव था। गांवों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं पर्याप्त नहीं थीं और राज्य में केवल छह हजार किलोमीटर सड़कें थीं। आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के प्रयासों से राज्य में करीब एक लाख 40 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस बिहार का बजट कभी छह हजार करोड़ रुपये था, वह आज बढ़कर लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव हुआ है। पहले राज्य में केवल 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर दो करोड़ 16 लाख हो गई है। आज राज्य में 22 से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है और 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है, जिसके कारण लगभग 88 प्रतिशत उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य आ रहा है।

श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के माध्यम से करीब दो करोड़ महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ता रहेगा।

श्री चौधरी ने शेखपुरा में कहा कि वह श्रीबाबू की जन्मस्थली में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह उस विधान सभा क्षेत्र के विधायक हैं, जिस तारापुर-खड़गपुर का विधायक कभी श्री बाबू रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री बाबू ने विकास की जो नींव रखी उसे पूरा करने का काम नीतीश कुमार की राजग सरकार ने किया। उन्होंने एकबार फिर दोहराया की नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही बिहार का विकास जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित