, Sept. 29 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन, फल एवं दूध उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र से जोड़ने और उन्हें पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चे मजबूत होंगे तो राज्य और देश भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों से अपील की कि गांव के सभी छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने का प्रयास करें।कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक श्याम रजक, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, समाज कल्याण विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, समाज कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. प्रीति, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित