, May 1 -- सचिव ने राजा बाजार फ्लाइओवर के एग्जिट पॉइंट पर लगने वाले भीषण जाम के समाधान के लिये स्थलीय निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जंक्शन पॉइंट से 60 मीटर की दूरी पर स्थित 4 पेड़ों की कटाई के लिये जिला प्रशासन और वन विभाग से समन्वय स्थापित कर भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। मंदिर को उपर्युक्त जगह पर पुनर्स्थापना के लिये सक्षम प्राधिकार के स्तर से निर्णय लिया जाएगा। सड़क के दाहिने किनारे स्थित बस स्टॉप, गैंट्री, इलेक्ट्रिक पोल और पेड़ों को हटाने के लिए समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।

श्री पाल ने आशियाना-दीघा पथ के आशियाना मोड़ पर अतिक्रमण हटाने और पूर्वी भाग में सड़क चौड़ीकरण के लिये भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये।

सचिव श्री पाल ने आर-ब्लॉक से पटना रेलवे स्टेशन गोलंबर बीच जाम की समस्या को स्थायी रूप से समाधान निकालने पर भी जोर दिया गया। स्टेशन क्षेत्र को जाम मुक्त करने के लिए 256 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक नए फोर-लेन निर्माण की आवश्यकता बताई गई है। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और इस परियोजना के धरातल पर उतरने से भविष्य में स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सचिव ने सभी संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिये कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें, जिससे आम जनता को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सड़कों की राइडिंग क्वालिटी बेहतर करने पर जोर देते हुए कहा कि विभाग की बेस्ट राइडिंग क्वालिटी सड़कें उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इससे किसी तरह का समझौता बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित