, April 22 -- समीक्षा के क्रम में सचिव ने पटना-आरा-सासाराम परियोजना की समीक्षा कर प्रथम खंड (सुअरा से गड़हनी तक) का कार्य 15 मई तक प्रारंभ करने का निदेश दिया। एनएचएआई ने अवगत कराया कि अक्टूबर माह तक परियोजना के दूसरे खंड (गड़हनी से सदीसोपुर) का फाइनेंसियल क्लोजर तक होगा। सचिव ने दूसरे खंड का कार्य अक्टूबर से प्रारंभ करने के निर्देश निदेश दिये । साहेबगंज अरेराज बेतिया परियोजना को लेकर बेतिया में भू-अर्जन कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वर्षा प्रारंभ होने से पूर्व बाधारहित कार्य क्षेत्र उपलब्ध कराते हुए कार्य प्रारंभ करें।

एनएच-333ए मागोबंधर केंदुआ झाझा नरगंजो एवं भौरोगंज बाईपास के निर्माण की वैधानिक स्वीकृति प्राप्त कर टेंडर आमंत्रित करने का निदेश दिया गया। भागलपुर के ढाका मोड़ के फोरलेन चौड़ीकरण के लिये संसोधित स्वीकृति के अनुसार शीघ्र निविदा आमंत्रित करें एवं ढाका मोड़ से बिहार-झारखंड सीमा पर बलझोर तक फोरलेन चौड़ीकरण परियोजना के लिये भू-अर्जन कार्य में तेजी लाएं।

सचिव ने अररिया-परसरमा पथ के पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन सड़क निर्माण कार्य का एकरारनामा एक माह में संपादित करने का निदेश दिया।

इसके अलावा एनएचएआई के स्तर से बताया गया कि मोकामा-मुंगेर ग्रीनफिल्ड फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य आवंटित कर दिया गया है। पटना रिंग रोड (कन्हौली-शेरपुर) का भी कार्य आवंटन हो गया है। सचिव ने भू-अर्जन कार्य को पूर्ण कर कार्यारंभ करने का निदेश दिया।

समीक्षा के दौरान उन्होंने विलंब से चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिये सख्त निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि कटिहार में गौशाला के पास एनएच-31 के किलोमीटर 49 में निर्माणाधीन आरओबी एंव सुपौल में एनएच-327इ के किलोमीटर 194 पर आरओबी का कार्य अक्टूबर तक हर-हाल में पूर्ण करने के लिये मुख्य अभियंता को कार्य योजना प्राप्त कर प्रस्तुत करने का निदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विलंब से चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित