, April 10 -- गौरतलब है कि पटना नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विभागों की ओर से अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जाता है। इस दौरान कई बार निगम के अधीन सड़कों की खुदाई भी करनी पड़ती है। इसके अलावा अन्य कारणों से भी सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं, जिनकी समय-समय पर मरम्मत आवश्यक होती है। शहर की बढ़ती आबादी और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निगम की ओर से नई सड़क परियोजनाएं भी शुरू की गई हैं।

वर्तमान में पटना नगर निगम की ओर से सड़क निर्माण एवं सड़क पुनर्विकास की अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। पाटलिपुत्र प्रमंडल में 250, नूतन राजधानी प्रमंडल में 96, बांकीपुर में 252, कंकड़बाग में 106 तथा अजीमाबाद प्रमंडल में 92 परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

मानसून के दौरान जलजमाव की समस्या से बचने और वर्षा जल की सुचारु निकासी सुनिश्चित करने के लिए इन सड़क परियोजनाओं का समय पर पूरा होना अत्यंत आवश्यक है। समीक्षा बैठक में मुख्य नगर अभियंता बिन्दू रजक, सभी कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित