, May 22 -- कार्यशाला के दौरान पीबीएल कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए, प्रभावी पीएलसी (प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी) मॉडल तथा मेंटरिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर गहन चर्चा की गई। कार्यशाला को एससीईआरटी के विभागाध्यक्ष डॉ. स्नेहाशीष दास ने संबोधित करते हुए परख संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया। वहीं एसपीओ मेहताब रहमानी ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे साल के क्रियान्वयन के लिए हमे खुद को भी तैयार होना होगा जिससे हम अपने लक्ष्य को पा सकेंगे। साथ ही हर जिले द्वारा अपनी ओर से ब्लॉक कवरेज, समर्थन संरचना, समयसीमा और कार्यान्वयन अनुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त किया गया। इससे योजना बनाना ही नहीं, बल्कि उसके लिए प्रभावी क्रियान्वयन की ज़िम्मेदारी भी जिला स्तर पर सुनिश्चित हो सकी।

कार्यक्रम के अंतर्गत मध्य विद्यालय के मिशन एवं विज़न पर चर्चा हुई, जिसमें विगत वर्ष में कार्यक्रम की उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर चर्चा की गई। इसके साथ कार्यक्रम के प्रमुख क्षेत्रों की पहचान कर उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर चर्चा किया गया।

मुख्य बातचीत के अंतर्गत मेंटरिंग में पीएलसी को लेकर चर्चा की गयी, ताकि प्रतिभागी ब्लॉक/कॉम्प्लेक्स स्तर पर शिक्षकों की सीख, विचार‑विमर्श और समस्या समाधान में मदद मिले। इस मौके पर कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित