, Sept. 13 -- सभी कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अभियान के दौरान संपत्ति कर का भुगतान ऑनलाइन ही कराया जाए। किसी भी परिस्थिति में कर्मियों के माध्यम से कैश में भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। नकद भुगतान की सुविधा केवल नगर निगम कार्यालय स्थित अधिकृत टैक्स काउंटर पर उपलब्ध है।प्रशिक्षण के दौरान सभी अंचलों को क्षेत्र में स्थित अपार्टमेंट एवं अन्य चिह्नित संपत्तियों की जानकारी जुटाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। संबंधित टीमों द्वारा स्थल निरीक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को संकलित कर कंट्रोल रूम के साथ साझा किया जाएगा, ताकि कर के दायरे से बाहर की संपत्तियों को चिह्नित कर नियमानुसार कर निर्धारण सुनिश्चित किया जा सके।
राजस्व टीम के साथ सफाई निरीक्षकों, सेक्टर सुपरवाइजर एवं जोनल नोडल के जुड़ने से संपत्ति कर संवर्धन अभियान को व्यापक स्तर पर गति मिलेगी और अधिक से अधिक संपत्तियों को कर के दायरे में लाने में सहायता मिलेगी।
प्रशिक्षण सत्र में अपर नगर आयुक्त राजन सिन्हा, उप नगर आयुक्त सुशील कुमार, श्रीमती जया, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, सभी राजस्व पदाधिकारी, सभी सिटी मैनेजर, सभी मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक एवं सेक्टर सुपरवाइजर, कंसल्टेंट नेहा, रतीश, कौश, संजीत सहित आईटी टीम के विशेषज्ञ संजय कुमार एवं विज कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित