, April 10 -- मंत्री श्री सिंह ने बिहार भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत निर्धारित सेस की वसूली को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन नियोजकों द्वारा समय पर सेस का भुगतान नहीं किया गया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सेस की नियमित वसूली से ही श्रमिक कल्याण योजनाओं का दायरा मजबूत होगा।

बैठक में श्रमिकों के पंजीयन (निबंधन) पर विशेष बल दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक मजदूर बोर्ड से जुड़ सकें और उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया जाए।

मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि श्रमिकों को विभागीय योजनाओं की समुचित जानकारी हर हाल में उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाने और स्थानीय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कोई भी श्रमिक योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित