, Sept. 6 -- आयोजित आम सभा में एनएसएफ सहित निर्धारित एजेंडों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही संघ के सुचारू संचालन एवं विभिन्न गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विभिन्न समितियों का गठन करते हुए उनके चेयरमैन की नियुक्ति की गई। संघ के सचिव राणा प्रताप सिंह ने कार्यवृत्त प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष ने संघ का लेखा-जोखा एवं वार्षिक वित्तीय विवरण सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। विभिन्न जिला इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श कर आगामी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

बैठक के अंत में अनुभा सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, जिला इकाइयों एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वार्षिक आम सभा में संघ के पदाधिकारी, विभिन्न जिला इकाइयों के प्रतिनिधि एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित