, June 1 -- बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति, सहकारिता, सामाजिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, अल्पसंख्यक कल्याण एवं अन्य विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास संबंधी प्रस्तावों को रखा। मोतिहारी को सैटेलाइट सिटी बनाने, सड़कों के किनारे फ्लैंक निर्माण, गंडक तटबंध के पक्कीकरण, रामगढ़वा में औद्योगिक क्षेत्र विकास, सड़क अनुरक्षण, विद्युत शवदाह गृह निर्माण तथा अतिक्रमण हटाने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।

जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों और मांगों को कार्यवाही विवरण में शामिल कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि अगली 20 सूत्री बैठक से एक सप्ताह पूर्व सभी जनप्रतिनिधियों को अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर मामलों को वरीय अधिकारियों के संज्ञान में लाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सहयोग शिविरों में अधिकाधिक भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों का लाभ उठाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित