, April 13 -- मंत्री श्री कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 400 इलेक्ट्रिक बसों को भी शीघ्र ही बिहार वासियों को समर्पित किया जाएगा, जो आवागमन को सुलभ बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इसके अतिरिक्त, आधुनिक सुविधाओं से युक्त छह जी 5 बस अड्डों के निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा टेंडर जारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पटना, नालंदा सहित कई प्रमुख स्थलों पर इन बस अड्डों का निर्माण किया जाएगा।
श्री कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग की भूमि पर 16 अन्य जी 5 बस अड्डों के निर्माण की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि इन बस अड्डों के ग्राउंड फ्लोर पर बसों का ठहराव होगा, जबकि ऊपरी मंजिलों पर व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि अभी राज्य में कुल 100 पिंक बसें चल रही हैं। परिवहन विभाग की ओर से महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पिंक बसों के संचालन के लिये 250 महिला चालकों और 250 महिला संवाहकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से जारी है।
इस अवसर पर सड़क दुर्घटना में हताहत हुए तीन व्यक्तियों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। साथ ही, प्रशिक्षण प्राप्त छह महिला पिंक बस चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, जीविका समूह की ओर से निर्मित पोशाकों का आंगनबाड़ी के बच्चों के बीच वितरण किया गया तथा वैशाली जिले की जीविका दीदियों को 251 करोड़ रुपये का बैंक ऋण प्रदान कर उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित