, July 31 -- विधायक रणधीर कुमार सोनी ने अपने संबोधन में शेखपुरा जिले की स्थापना एवं विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि शेखपुरा जिला बनने के पीछे पूर्व सांसद स्व. राजो सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि शेखपुरा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में जिले के विकास को और गति मिलेगी।विधान पार्षद ललन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश एवं मार्गदर्शन में शेखपुरा विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विकास कार्यों में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि जिले के विकास में पुलिस प्रशासन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

बरबीघा के विधायक डॉक्टर पुष्पंजय कुमार ने भी अपने संबोधन में शेखपुरा जिले की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए जिले के निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही।

खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिता यथा - कबड्डी, खो - खो, दौड़, अभिभाषण, रंगोली, चित्रकला आदी का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित