, Sept. 3 -- अभिभावक नंदलाल ठाकुर ने कहा कि देकुली में प्लस-टू विद्यालय होने के बावजूद उसके पास पर्याप्त भूमि एवं भवन नहीं है, जिसके कारण विद्यार्थियों को पठन-पाठन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विद्यालय के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।आइसा नेता गोपाल कुमार ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और विद्यालयों में भूमि, भवन, शिक्षक तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन को व्यापक किया जाएगा।
आरवाईए नेता हरिश्चंद्र पासवान ने कहा कि यदि विद्यालय के लिए शीघ्र भूमि एवं भवन की व्यवस्था नहीं की गई तो छात्र, अभिभावक एवं स्थानीय लोग जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की।
धरना के बाद जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया गया। इसकी प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी दी गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
अभियान के तहत जिले के बहादुरपुर प्रखंड के पिरडी, मनियारी एवं बसंतपुर, हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर, सिंहवाड़ा प्रखंड के विरदीपुर एवं सढ़वारा तथा बहेड़ी प्रखंड के भांगही स्थित प्लस-टू विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित