, July 31 -- शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्थानांतरण के लिए पोर्टल 29 जुलाई से खुल चुका है तथा 5 अगस्त आवेदन की अंतिम तिथि है। उन्होंने कहा कि दो दिनों में अब तक 14,796 अधिशेष शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है, जबकि 7,795 अधिशेष शिक्षकों ने आवेदन भरकर सुरक्षित रखा है, लेकिन अभी अंतिम रूप से सबमिट नहीं किया है। इस प्रकार कुल 22,591 अधिशेष शिक्षक आवेदन प्रक्रिया से जुड़ चुके हैं। इसी अवधि में पारस्परिक स्थानांतरण (म्यूचुअल ट्रांसफर) के लिए 2,142 शिक्षकों ने आवेदन किया है।उन्होंने आवेदन प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयों के समाधान के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की ओर से जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14417 एवं 18003454417 की भी जानकारी दी। बताया कि इसके अलावा ई-शिक्षाकोष हेल्पडेस्क नंबर 9523300520 और 9430820499 भी जारी किए गए हैं।
श्री तिवारी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को शिक्षकों की आशंकाओं के समाधान तथा स्थानांतरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने के लिए 9 एवं 10 अगस्त को पटना के अधिवेशन भवन में राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि टीआरई-4 के तहत 32,388 पदों पर नियुक्ति की अधियाचना बीपीएससी को भेजी जा चुकी है। विषयवार रिक्तियों का आकलन करने के बाद अब हर वर्ष बीपीएससी को अधियाचना भेजी जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने नियोजित शिक्षकों के संबंध में कहा कि विभाग उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार नियोजित शिक्षकों को भी इस व्यवस्था के साथ जोड़ने के लिए सकारात्मक प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित