पटना , जून 18 -- िहार विभूति स्व. डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।

बिहार विधानमंडल परिसर स्थित डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शत्-शत् नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अशोक चौधरी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, विधायक श्याम रजक, विधायक माधव आनंद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित