पटना , जून 18 -- िहार विभूति एवं महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ.अनुग्रह नारायण सिंह जी की 139 वीं जयंती गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह का जीवन सादगी, ईमानदारी, त्याग और जनसेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ बिहार के विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्री राम ने कहा कि आज जब देश और समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह के विचार और आदर्श पहले से अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह प्रभारी सुशील पासी, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, वैद्यनाथ शर्मा, मिन्नत रहमानी, मनोज शर्मा, डा.अमन कुमार प्रेमचन्द सिंह, गरीब दास, मृणाल अनामय, राहुल भारद्वाज, निशांत करपटने, राजीव कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित