पटना , अप्रैल 17 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने हरिवंश को राज्यसभा के उप सभापति के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हरिवंश जी की पत्रकारिता क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में पहली बार एवं वर्ष 2020 में दूसरी बार राज्यसभा के उप सभापति पद निर्वाचित होने के बाद पुनः तीसरे बार इस पद पर हरिवंश जी का निर्विरोध निर्वाचन सिद्ध करता है कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं निष्पक्षता पर सदन का अटूट विश्वास है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि श्री हरिवंश का जीवन सादगी, सत्यनिष्ठा और समर्पण का पर्याय रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि राज्यसभा के उप सभापति के रूप में वे इस संवैधानिक पद की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उनके कुशल नेतृत्व में राज्यसभा की कार्यवाही और अधिक प्रभावी, संतुलित एवं सार्थक बनेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित