पटना , मार्च 31 -- िहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रभक्त डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। डॉ. कुमार ने आज कहा कि श्री हेडगेवार बाल्यकाल से ही प्रखर राष्ट्रभक्त थे। स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी करते हुए उन्होंने अनुभव किया कि राष्ट्र की वास्तविक उन्नति के लिए समाज को संगठित एवं चरित्रवान बनाना अत्यंत आवश्यक है। इसी संकल्प के साथ उन्होंने वर्ष 1925 में विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की, जो आज विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि माना और समाज में अनुशासन, एकता तथा राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के लिये अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित