गयाजी , मार्च 31 -- िहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मोक्ष ज्ञान एवं मां मंगला गौरी की पावन भूमि गया में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू तथा विदेश मंत्री एस. जयशंकर का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह गया की पवित्र धरती के लिए गौरव का विषय है कि देश की राष्ट्रपति एवं विदेश मंत्री का आगमन यहां हुआ। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम नालंदा विश्वविद्यालय में प्रस्तावित था, जिसके क्रम में गया आगमन पर उनका स्वागत करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस प्रकार के उच्चस्तरीय आगमन से बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलती है। उन्होंने गया की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि सदैव से विश्व को शांति, ज्ञान और अध्यात्म का संदेश देती रही है। उन्होंने राष्ट्रपति एवंविदेश मंत्री के सफल एवं मंगलमय प्रवास की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित