पटना , अप्रैल 09 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आर्य समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती को श्रद्धापूर्वक नमन किया है।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि आर्य समाज की स्थापना 10 अप्रैल 1875 को महर्षि दयानंद सरस्वती ने की थी। उन्होंने "वेदों की ओर लौटो" का संदेश देकर समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वासों एवं सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध एक सशक्त आंदोलन प्रारंभ किया।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के विचार एवं उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। समाज सुधार में उनका अमूल्य योगदान रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित