पटना , मई 12 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने हिमांता बिस्वा सरमा को असम के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी है।

डॉ प्रेम कुमार ने आज बयान जारी कर कहा कि श्री हिमांता बिस्वा सरमा ने अपने दृढ़ संकल्प, उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, सांगठनिक कौशल एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के बल पर जनमानस में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उनका नेतृत्व न केवल असम, बल्कि सम्पूर्ण पूर्वोत्तर भारत के विकास, सुशासन एवं राजनीतिक स्थिरता को नई दिशा प्रदान कर रहा है।

डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि जनता के कल्याण एवं प्रदेश की प्रगति के लिए श्री हिमांता बिस्वा सरमा का सतत प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित