पटना , मई 27 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रिम सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी क्रांतिकारी नेता, सिद्धहस्त लेखक, इतिहासकार,कवि, ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी राजनेता वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए भावभीनी भावांजलि अर्पित की है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि अंग्रेजों की अनेक यातनाएँ और काला पानी की सजा भी देश को स्वतंत्र कराने के विनायक दामोदर सावरकर के संकल्प को डिगा नहीं सकीं।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि अडिग भाव से राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए संघर्ष करने वाले स्वातंत्र्यवीर की मातृभूमि की रक्षा में समर्पित उनका सम्पूर्ण जीवन देश की भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित